ताज़ा खबरेंमेरा देशराज्यों से

अब GST करेगी अतिथि विद्वानों-कवियों की जेब को भारी, 20 लाख से ज्यादा कमाने वालों को देना होगा 18% GST

भोपाल : देश में इस समय महंगाई अपने चरम पर है, खान पान से लेकर पेट्रोल-डीज़ल, गैस के अलावा अन्य चीज़ो के दाम भी आसमान को छू रहें है। आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार जमकर पड़ रहीं है। आम आदमी क्या खाए, क्या बचाए उसको कुछ समझ नहीं आ रहा है। इसी बीच अब अतिथि शिक्षक, अतिथि विद्वानों के लिए झटके भरी खबर सामने आई है।

बता दे कि अतिथि शिक्षक, अतिथि विद्वान और दूसरे कार्यक्रमों में आने वाले लाइफ स्टाइल गुरु और कवि, जो सालाना 20 लाख रु. से ज्यादा कमाते हैं, उन्हें अब इनकम टैक्स के अलावा 18% जीएसटी भी देना होगा। पहले जीएसटी नहीं लगता था। यदि किसी अतिथि विद्वान या कवि की आय 25 लाख रु. है तो उसे इनकम टैक्स और सेस के रूप में 5.07 लाख रु. देना पड़ते है, लेकिन अब उसे 18% जीएसटी के रूप में 90 हजार रुपए और देना होंगे। यानी कुल मिलाकर 5.97 लाख र. टैक्स के रूप में कट जाएगा।

जीएसटी के केंद्रीय बोर्ड ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम ने एक ताजा स्पष्टीकरण में यह बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button