सभी खबरें

अपने हक के लिए दंडवत मार्च कर रहे हैं चयनित शिक्षक, आखिर कब होगी इनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी? सीएम शिवराज ने साधी चुप्पी

अपने हक के लिए दंडवत मार्च कर रहे हैं चयनित शिक्षक, आखिर कब होगी इनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी? सीएम शिवराज ने साधी चुप्पी

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में चयनित शिक्षक 2018 की भर्ती प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई.शिवराज की सरकार में इन अभ्यर्थियों का चयन किया गया था पर अब तक इन्हें सेवा में नहीं लिया गया.चयनित शिक्षक लगातार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनकी भर्ती प्रक्रिया कब पूरी होगी?
 पर इस पूरे मामले में शिवराज सरकार ने चुप्पी साध रखी है.

 दंडवत मार्च के जरिए किया प्रदर्शन:-

 चयनित शिक्षकों ने दंडवत मार्च के जरिए प्रदर्शन किया. एक तरफ जहां चयनित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ अतिथि विद्वानों का नियमितीकरण भी नहीं हो पाया है. कई अतिथि विद्वानों ने आर्थिक संकट से जूझते जूझते आत्महत्या कर ली.
 यह भी लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि इनका नियमितीकरण किया जाए पर अभी तक लगभग 700 से ज्यादा अतिथि विद्वान सेवा से बाहर है.

 सड़क पर उतरने की बात करने वाले सिंधिया गायब:-
 ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने भाषण में अजय देवगन वालों के लिए सड़क पर उतरने की बात कही थी पर अब वह भी गायब है.
 अतिथि विद्वानों  और अतिथि शिक्षकों को लेकर सरकार ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है.
 जाने कब इन अतिथि शिक्षकों और अतिथि विद्वानों को सेवा में लिया जाएगा??
 यह सरकार से झूठे वादे करती है जनता को छलती है.  आए दिन अतिथि शिक्षकों और अतिथि विद्वानों की स्थिति बुरी होती जा रही है.  पर उस कुर्सी पर आसीन सरकार को इनकी परेशानी नजर नहीं आ रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button