MP: अवैध शराब के खिलाफ सरकार लाएगी कठोर कानून, विधानसभा के इसी सत्र में लाया जाएगा बिल

MP: अवैध शराब के खिलाफ सरकार लाएगी कठोर कानून, विधानसभा के इसी सत्र में लाया जाएगा बिल
भोपाल: मध्य प्रदेश में लगातार शराब माफिया बेखौफ होते नजर आ रहे हैं. हाल ही में मंदसौर उज्जैन इंदौर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई. इससे पहले भी जहरीली शराब पीने से कई मौतें हुई हैं.
एमपी में लगातार बढ़ रही अवैध शराब से होने वाली मौतों के बाद अब सरकार अवैध शराब के विरुद्ध कठोर कानून कल कैबिनेट में लायेगी. यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी सत्र में विधानसभा में बिल लाया जाएगा.
बताते चलें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लॉ एंड आर्डर की बैठक बुलाई है बैठक में पीएस मुख्यमंत्री एडीजी इंट, पीएस गृह, ओएसडी मुख्यमंत्री मकरंद देउसकर, सीपीआर डीपीआर भी मौजूद हैं.
दूसरे राज्यों से आ रही अवैध शराब की रोकथाम के लिए संबंधित राज्यों से मध्यप्रदेश सरकार बात करेगी,डिस्टलरी नियम विरुध्द काम करेगी तो उस पर भी सख्त कार्यवाई की जाएगी.
ऑपरेशन मुस्कान पर हुई चर्चा:-
मुख्यमंत्री द्वारा ली जा रही इस बैठक में ऑपरेशन मुस्कान पर भी चर्चा हुई.डीजीपी ने बरामद होने वाली बेटियों की संख्या की जानकारी भी दी,
बताते चले की 15 जुलाई से शुरू हुए ऑपरेशन मुस्कान में 938 बच्चे रिकवर किये गए जिसमें 117 बेटे और शेष बेटियां हैं
इसके साथ ही ऑनलाइन गेम में पैसा लगाने से बच्चे कैसे बचे और गेम कंपनियों पर कैसे कार्यवाई कर सकते है इस पर भी चर्चा हुई है,
हम खबर अपडेट कर रहे हैं….




