Breaking news सिहोरा के वेयरहाउस को प्रशासन ने किया सील, स्टॉक के लिए नमूने देखें video

Breaking news सिहोरा के वेयरहाउस को प्रशासन ने किया सील, स्टॉक के लिए नमूने देखें video
- कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण करने पहुंचा था अमला
- क्वालिटी मॉनिटरिंग को जांच के लिए भेजे गए सैंपल
देखें video –https://www.facebook.com/111571187006513/posts/187237639439867/
द लोकनीति डेस्क जबलपुर (सिहोरा)
कोरोना काल के दौरान गरीबों को मवेशियों को खिलाने वाले चावल के वितरण का मामला मध्यप्रदेश में सामने आने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक अमला गोदामों में रखे चावल की क्वालिटी जांचने के लिए सक्रिय हो गया। जिले में जिन जिन सरकारी गोदामों में चावल का स्टॉक रखा है, उसकी क्वालिटी की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं, साथ ही गोदामों को भी सील कर दिया जा रहा है। ताजा मामला जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील का है, जहां कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने वेयरहाउस लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के सिहोरा स्थित बाबा ताल गोदाम में रखे चावल के स्टाक के नमूने लिए हैं,साथ ही गोदाम को सील कर दिया है। नमूनों को जांच के लिए क्वालिटी मॉनिटरिंग भेजा जाएगा।
दोपहर में पहुंचा अमला, अलग-अलग लिए नमूने : जबलपुर कलेक्टर द्वारा सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया था कि जहां भी सरकारी गोदामों में चावल का स्टॉक रखा है उसकी जांच कर निरीक्षण कर सैंपल को जांच के लिए भेजा जाए। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम चंद्र प्रताप गोहिल ने तहसीलदार सिहोरा राकेश चौरसिया, नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम, पटवारी नीरज कुररिया बाबा ताल स्थित वेयर हाउस पहुँचे। अमले ने गोदाम में रखे 2076 बोरी (50 किलो प्रति बोरी) के अलावा मिलर्स द्वारा जमा किए गए रिजेक्ट 1200 बोरियों के अलग-अलग नमूने जांच के लिए।

मौके पर बनाया पंचनामा, गोदाम को किया सील : जांच के लिए चावल के जिन नमूनों का सैंपल लिया गया है उन्हें क्वालिटी मॉनिटरिंग के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रशासनिक अमले ने मौके पर पंचनामा तैयार कर स्टॉक का मिलान करने के बाद गोदाम को सील कर दिया।
इनका कहना
कलेक्टर के निर्देश पर सिहोरा की गोदाम में रखे चावल के स्टाफ का निरीक्षण करने के बाद वहां रखे चावल के नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए क्वालिटी मॉनिटरिंग भेजा जाएगा। पंचनामा के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है।
चंद्र प्रताप गोहिल, एसडीएम सिहोरा




