20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने दी खुशखबरी, चलेंगी यह स्पेशल ट्रेन

पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने दी खुशखबरी, चलेंगी यह स्पेशल ट्रेन..

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शनिवार 5 सितम्बर से चार जोड़ी ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है. इस निर्णय के बाद से जबलपुर से इंदौर, सिंगरौली, रीवा व हबीबगंज-रीवा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी.

पमरे की मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्रीमती प्रियंका दीक्षित ने बताया कि रेल मंत्रालय के द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे से चार स्पेशल गाडिय़ों को अगले आदेश तक चलाने की मंजूरी दी गई है. जिसके अंतर्गत हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज, मदनमहल-सिंगरौली-मदनमहल, जबलपुर-इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट, रीवा-मदनमहल-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।