ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

“एमपी में का बा” का मिल गया रिप्लाई, अब सुने “एमपी में ई बा”

भोपाल। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर भोजपुरी गीतों के माध्यम से अक्सर मध्यप्रदेश के मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोलती रहती हैं। बता दें कि उनके प्रसिद्ध लोक गीत MP में का बा को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हुई। अब वहीँ नेहा राठौर के लोक गीत के बाद बीजेपी का एक वीडियो सामने आता है। जिसमें एमपी में का बा के बाद अब बतौर एमपी में ई बा जवाब दिया गया है। जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भाजयुमो के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील कुमार साहू का एमपी में ई बा वीडियो सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है। सुनील साहू ने प्रदेश सरकार के काम और योजना गिनाते हुए कहा कि एमपी में ई बा- पीएम के आवास बा, सबके घर द्वार बा, कर्ज ब्याज माफ बा, सब योजना का मिलत यहां लाभ बा। लाडली बहना, लक्ष्मी बिटिया और कन्यादान योजना महान बा, तीर्थ करावे मामा और बुल्डोजर से अपराधी परेशान बा। भाजपा के नेता तो करत विकास बा, अदिवासन की पंचायत में पेसा का अधिकार बा, एमपी के गांव-गांव में सड़कन का जालवा, अरे लाडली बहना, लाडली बिटिया इत्ते मालामाल बा, सब समाज यहां खुशहाल बा, धर्म की जयकार बा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button