सभी खबरें

अच्छी खबर: होम्योपैथी के बाद सरकार ने दी यूनानी दवा से इलाज की मंजूरी, 50 बेड वाला अस्पताल तैयार

मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) – :कहा जा रहा कि होम्योपैथी से कोरोना(Corona) का इलाज चालू करने के बाद अब यूनानी दवाओं से भी कोरोना संक्रमितों का इलाज चालू होने जा रहा है। सरकार(Government) की अनुमति के बाद एक सप्ताह में शासकीय यूनानी कालेज में कोरोना के मरीजों का इलाज चालू होगा। इसमें भी अतिमंद लक्षण वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा।

 एक अच्छी खबर है होम्योपैथी से कोरोना  वायरस का शुरू हुआ संक्रमित मरीजों का इलाज

मध्यप्रदेश(Madhyapradesh) में होम्योपैथी की मीठी-मीठा दवाओं से कोरोना का इलाज चालू किया गया है। इसके बाद अब यूनानी पद्धति से भी इसके इलाज की अनुमति सरकार ने दी है। शासकीय यूनानीकालेज में इसका इलाज चालू करने जा रहा है। कालेज के स्टाफ को कोरोना के मरीजों  के इलाज के लिए ट्रेनिंग दी जा चुकी है।जल्द ही यूनानी कालेज को बनाए गए सेंटर में इलाज शुरू हो जाएगा। कालेज में अतिमंद लक्षणों वाले 50 मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। कालेज की प्राचार्य के मुताबिक यूनानी दवाओं से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर उसे संक्रमण से बचाया जा सकता है। आयुष मंत्रालय की तरफ से खमीरा मरवारीद, खीना उन्नबावाला, शब्रते जूफा मुरक्कब, शबति उन्नाव, कैरुती, बनाफाश और पष्पागौंदती जैसी दवाइयों का चयन किया गया है।

हमीदिया अस्पताल में नौ लोग कर चुके प्लाज्मा डोनेट

कोरोना वायरस को हराने के लिए भोपल अब कदम आगे बढ़ा गया है। संक्रमण को दूर करने हमीदिया अस्पताल में प्लाज्मा थैरेपी का ट्रायल किया गया था।  यहां भर्ती मरीज को प्लाज्मा  चढ़ाकर ट्रायल शुरू किया गया। डाक्टरों का कहना है कि प्लाज्मा थैरेपी का देशभर में क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। इससे मरीज ठीक भी हो रहे हैं। हमीदिया में हुई प्लाज्मा थैरेपी के परिणाम 1  हफ्ते में आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button