सभी खबरें

अफगानिस्तान जाकर 50रु में भरवा लो पेट्रोल, महंगाई से परेशान लोगों को BJP जिलाध्यक्ष ने दी नसीहत

कटनी : प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर जनता में आक्रोश है। पेट्रोल डीज़ल के दाम आसमान को छू रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में पट्रोल 100 के पार पहुंच चूका है तो वही डीज़ल भी 100 के करीब पहुंच चूका है। इसी बीच कटनी के भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने महंगाई को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है, उन्होंने महंगाई से परेशान लोगों को अफगानिस्तान (Afghanistan) जाने की नसीहत दी है। 

बताया जा रहा है की वो पत्रकारों के साथ चर्चा कर रहे थे तभी महंगाई को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर वो बिफर गए और कहा कि “वहां 50 रूपये है पेट्रोल, वहां भरवाने वाला कोई नहीं है। यहां शांति तो है कम से कम। कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है, दो लहर आ चुकी है। आप बताइये आप सम्मानननीय पत्रकार हैं…. 

अब भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल द्वारा दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा हैं। गौरतलब है कि बुधवार की शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. मीडिया द्वारा महंगाई के सवाल पर उन्होंने अफगानिस्तान जाने की नसीहत दे दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button