सर में हुआ दर्द, खाली पेट पेनकिलर खाने से हुई लड़की की मौत

- 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की पेनकिलर लेने से हुई मौत
- सर दर्द के कारण खाली पेट ली थी दवा
ग्वालियर/प्रियंक केशरवानी :- यूं तो आप-हम लोग सर दर्द या शरीर में थोड़ा सा भी दर्द होता है तो मामूली तौर पर पेनकिलर या दर्द की दवा ले लेते है और कई बार तो खाली पेट हम उस दवा का सेवन कर लेते है जिससे हमको दर्द से जल्दी निजाद मिले लेकिन ऐंसी ही एक घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुई जहा एक लड़की ने अपना सर दर्द ठीक करने के लिए खाली पेट दवा खाली जिसके बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर की है। छात्रा की हालत देखकर परिजन उसे उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
खाली पेट पेनकिलर खाने से हुई मौत
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी सत्रह वर्षीय पूनम पुत्री रमेश चंद्र शर्मा 12वीं कक्षा की छात्रा है। दो दिन पहले उसके सिर में दर्द हो रहा था तो घर में रखी पेन किलर उसने खाली पेट ले ली। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगडऩे लगी। छात्रा की खराब होती हालत देखकर परिजन उसे लेकर पहले एक निजी अस्पताल पहुंचे। जब वहां पर आराम ना मिला तो जेएएच में भर्ती कराया। जहां पर छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर छात्रा के शव को पीएम हाउस भेज दिया है। जिसमे पीएम रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की मौत पेन किलर खाने से हुई है।




