CCTV में कैद हुआ भूत, सामने आया Video

सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते है। ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आया हैं। जिसमें एक कथित भूत दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। ये वीडियो अलीगढ़ के बन्नादेवी थानाक्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर का बताया जा रहा है। भूत का ये वीडियो सामने आने के बाद सभी जगह ये चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, THE LOKNITI इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में रात के समय मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। लेकिन अगले ही पल एक घर के बाहर अचानक चादर से खुद को ढकी एक व्यक्ति नजर आता है, जो थोड़ी दूर जाकर गायब हो जाता है। हालांकि वीडियो को देखने से साफ़ नजर आ रहा हैं कि ये वीडियो एडिट करके तैयार किया गया है।
लोगों की प्रतिक्रिया
CCTV फूटगे को लेकर लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये वीडियो एडिटेड है। और अगर ये सीसीटीवी फुटेज है, तो उसमें समय और तारीख क्यों नहीं दिख रही। वहीं, दूसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि भाई रात में ऐसे ट्वीट मत किया करो, डर लग जाता है। लगता है कोई फिरकी ले रहा है।
UP अलीगढ़ में कैद हुआ भूत का वीडियो, वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल@the_viralvideos pic.twitter.com/bEj1PiCWPH
— The Lokniti (@thelokniti) January 25, 2023