CM हेल्पलाइन में भी हुआ फर्जीवाड़ा: अधिकारियों ने शिकायतों को कराया बंद

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने जनता की समस्याओं और फर्जीवाड़ा को खत्म करने के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 की शुरुआत की थी। जिसमें तत्काल जनता की शिकायत का समाधान किया जा रहा है। लेकिन अब इसमें भी फर्जीवाड़ा होने लगा है। यह कारनामा महिला बाल विकास के अधिकारियों ने किया है। सीएम हेल्पलाइन में पेंडिंग शिकायतों को निपटाने के लिए फर्जीवाड़ा करते हुए अधिकारियों ने शिकायतकर्ता का नंबर बदल कर शिकायत बंद करवा दी। जब इसका फीडबैक लिया गया तो मामले की हकीकत पता चली। दअरसल एक शिकायतकर्ता ने CM हेल्पलाइन में महिला बाल विकास से जुड़ी शिकायत की थी। सीएम हेल्पलाइन में पेंडिंग शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। ऐसे में महिला बाल विकास के अधिकारियों ने पेंडिंग शिकायतों को निपटाने के लिए फर्जीवाड़ा करते हुए शिकायतकर्ता का नंबर बदल कर शिकायत को बंद करा दिया था।

लेकिन जब फीडबैक लेने के लिए शिकायतकर्ता को फोन किया गया, तो पता चला कि उसकी समस्या का निराकरण हुआ ही नहीं है। जैसे ही पेंडिंग पड़े मामलों के निराकरण का पर्दाफाश हुआ, तो मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को फटकार लगते हुए महिला एवं बाल विकास के संयुक्त संचालकों खिलाफ निर्देश जारी किया। जारी निर्देश में कहा गया कि ऐसी गड़बड़ी अत्यंत गंभीर और अक्षम्य होगी। शिकायतकर्ता के बदले गए नंबर की जांच कर पुष्टि करें, ताकि भ्रम की स्थिति निर्मित ना हो।

Exit mobile version