भारत के "भगोड़े बाबा नित्यानंद" पर फ्रांसीसी भक्त ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, पढ़े पूरी ख़बर

नई दिल्ली / खाईद जौहर – दुष्कर्म के आरोपों के बाद देश छोड़कर भाग जाने वाला ‘स्वयंभू बाबा’ नित्यानंद अब विदेश में ऐश ओ आराम की ज़िंदगी जी रहा हैं। खबरों की ,मानें तो वो भारत छोड़ कर भाग चूका है, और अब एक देश का मालिक बन गया हैं। जब से नित्यानंद देश छोड़कर भागा है, तभी से उसकी तलाश हो रही है लेकिन अब पता लगा है कि उसने एक देश बना लिया हैं।
जानकारी के अनुसार, नित्यानंद ने इस देश का नाम ‘कैलासा’ रखा हैं। हालांकि अभी तक ये नहीं पता लग पाया है कि ये दुनिया के किस कोने में हैं।
इसी बीच इस भगोड़े बाबा को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई हैं। ख़बर है कि नित्यानंद के खिलाफ एक फ्रांसीसी भक्त ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया हैं। शिकायत में नित्यानंद द्वारा 4 लाख अमरीकी डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया हैं। कहा जा रहा है कि फ्रांस सरकार इस मामले को देख रही हैं।
बता दे कि दक्षिण भारत का स्वयंभू बाबा नित्यानंद अब तक गुजरात पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गुजरात पुलिस का कहना है कि नित्यानंद देश छोड़कर विदेश भाग गया हैं।