सभी खबरें

चौथे दिन का खेल खत्म, भारत को मिली 154 रनों की बढ़त

चौथे दिन का खेल खत्म, भारत को मिली 154 रनों की बढ़त

टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लार्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में भारत के 364 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 391 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने भारत पर 27 रन की बढ़त बनाई थी। मैच के चौथे दिन भारत के तीन शुरुआती विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए, लेकिन इसके बाद पुजारा और रहाणे ने गजब का धैर्य दिखाया और टीम को संभाल लिया। इन दोनों की पारी के दम पर दूसरी पारी में टीम इंडिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 181 रन बनाए और 154 रन की बढ़त हासिल कर ली। इस वक्त रिषभ पंत नाबाद 14 रन जबकि इशांत शर्मा नाबाद 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पुजारा और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए अहम 100 रन की साझेदारी की। 

भारत की दूसरी पारी, रहाणे ने लगाया अर्धशतक

पहली पारी में टीम के लिए शतक लगाने वाले केएल राहुल को मार्क वुड ने सिर्फ 5 रन पर चलता किया। केएल राहुल का कैच जोस बटलर ने पकड़ा । दूसरा विकेट भारत का रोहित शर्मा के रूप में गिरा जो 36 गेंदों में 21 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर मोइन अली के हाथों कैच आउट हुए। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी में निराश किया और सिर्फ 20 रन के स्कोर पर सैम करन की गेंद पर जोस बटलर को अपना कैच थमा बैठे। पुजारा ने गजब की धैर्यभरी पारी खेली और 206 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए। उन्हें मार्कवुड ने जो रूट के हाथों कैच आउट करवा दिया। 

अजिंक्य रहाणे ने शानदार पारी खेली, लेकिन 61 रन पर मोइन अली ने उन्हें जोस बटलर के हाथों आउट करवा दिया तो वहीं जडेजा तीन रन बनाकर मोइन अली की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button