सभी खबरें

मध्यप्रदेश में बढ़ता संक्रमण, पिछले 24 घंटे में 13 पॉजिटिव केस 

मध्यप्रदेश / भोपाल : लगातार संक्रामण के मामले प्रदेश में बढ़ते नज़र आ रहें हैं और फिरसे कोरोना की वापसी होते दिख रही है बता दें की पिछले 24 घंटे में 13 संक्रमित मिले चुके हैं, इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित जबलपुर में मिले हैं | दो दूसरे जिले से हैं। जबलपुर में करीब एक महीने बाद एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके पहले शुक्रवार को भोपाल में भी 5 संक्रमित मिले।भोपाल-इंदौर से 3-3 मामले सामने आए हैं|  पांच दिनों में अलग-अलग जिलों में कोरोना के 56 नए मामले सामने आए हैं। इसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 41 मामले मिले हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा 14 पॉजिटिव आए हैं। इंदौर में 13 और जबलपुर में 9 मामले हैं।

प्रदेश में अभी 104 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 98.65% और पॉजिटिविटी रेट 0.01% है। प्रदेश में शुक्रवार को 77,485 लोगों की कोरोना की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 7 लाख 92 हजार 25 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 7 लाख 81 हजार 407 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 514 की मौत हो चुकी है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की क्षमता बढ़ाई जा रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौाहान और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी कई मंच से तीसरी लहर की तैयारी को लेकर जानकारी दी है |  साथ ही लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर चुके हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button