Jabalpur : पाटन से पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी द्वारा लगातार किया जा रहा है खरीदी केन्द्रों का दौरा

जबलपुर से पाटन के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से गेहूं उपज के लिए निर्धारित मझौली ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को हो रही समस्याओं की जानकारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करके समस्या का हल करने का प्रयास किया।
दरअसल मझौली के ओपन केंद्र में प्रतिदिन भार क्षमता 150 ट्राली है। जबकि वहां प्रतिदिन 700 ट्राली माल बुलाया जा रहा है जिसके कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। और चार चार दिन तक इंतजार करना पड़ता है। अमानत मैपिंग जिसमें ग्राम मुरई में राधे कृष्ण भंडारण किया गया था और बारदाना भी उतर गया था वहां से 25 किलोमीटर दूर किसानों को तौल के लिए बुलाया जा रहा है।

सिहोरा से लगे हुए केंद्र गांधी ग्राम सहजपुर लमकाना लखनपुर मोहल्ला बरगी आदि ग्रामों के किसानों को भी यहां बुलाया जा रहा है जिसके कारण भीड़ भाड़ हो रही है और पर्याप्त दूरी का पालन भी नहीं हो पा रहा है। अवस्थी ने केंद्र पर सबसे पहले किसानों को समझा देते हुए समस्या सुनी और वरिष्ठ अधिकारियों से समस्या हल करने को कहा इसी दौरान जनपद उपाध्यक्ष शैलेश अवस्थी और किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय मोहन पल्हाजी मौजूद थे।
जबलपुर मझोली से अजय पिंटू शुक्ला की रिपोर्ट




