सभी खबरें

पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह का बयान,CM के बंगले से होती है भ्रष्टाचार की शुरुआत, सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा की ली चुटकी, कहा "ये हैं CM का सही चेहरा"

पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह का बयान,CM के बंगले से होती है भ्रष्टाचार की शुरुआत, सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा की ली चुटकी, कहा “ये हैं CM का सही चेहरा”

 

 मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे को लेकर लगातार सियासत जारी है. कल देर शाम ज्योतिरादित्य सिंधिया जयभान सिंह पवैया से मिले. जयभान सिंह पवैया वही दिग्गज नेता है जिनसे ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूर्व में कभी भी नहीं बनती थी पर अचानक कल वह उनसे मिलने उनके घर पहुंच गए.

 

 ग्वालियर में शुक्रवार रात पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज पर कड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की गंगा सीएम के बंगले से ही बहती है इसके साथ ही उन्होंने यह बात भी कही की माफिया के मुखिया यही है. सिंधिया और जय भान सिंह पवैया का मिलना जुलना चर्चा का विषय बना हुआ है.इस पर गोविंद सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया बिना बुलाए नेताओं के वहां पहुंच जा रहे हैं जो कभी उन्हें पसंद नहीं थे वह उनसे मिलने उनके घर पहुंच जा रहे हैं. सिंधिया अपने वजूद को तलाश रहे हैं.

 

 वहीं दूसरी तरफ उन्होंने मध्य प्रदेश की सियासी उठापटक पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से ज्योतिरादित्य सिंधिया है या नरोत्तम मिश्रा सीएम का सही चेहरा हो सकते हैं.

 मैं तो चाहूंगा कि हमारे संभाग से कोई बन जाए ताकि क्षेत्र का विकास हो सके.

 गोविंद सिंह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका सही तरीके से नहीं निभा रही है अगर कांग्रेस विपक्ष की भूमिका सही तरीके से नहीं निभाया और सरकार पर सवाल करें तो शायद स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button