सभी खबरें

पूर्व मंत्री का शिवराज सरकार पर बड़ा हमला, कहा कोरोना की आड़ में लूटा जा रहा है WHO का पैसा… 

भोपाल से खाईद जौहर रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो अपने वचन पत्र में वचन दिए थे उसमें 130 वादे पूरे किए। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत हमारी सरकार गिराई गई। कमलनाथ ने शोषित वर्ग को एक सामान अधिकार देने का काम किया था।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अपना प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस के पीठ में छुरा घोपने वालो को जनता सबक सिखाएगी। हम इस चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

वहीं, जब उनसे शिवराज सरकार द्वारा अंतिम 6 माह की जांच पर सवाल किया गया तो इसपर उन्होंने कहा कि इस कमेटी में वो मंत्री शामिल है जो खुद बिके हैं। ये भ्रष्टाचार को जन्म देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनकी जांच का स्वागत करता हूं, की वो जल्दी जांच करे।

जबकि, कांग्रेस के सॉफ्ट हिन्दू के मुद्दे पर पर गोविन्द सिंह ने कहा कि मैं सब धर्मों का सम्मान करता हूं। धर्म को राजनीति से दूर करना चाहिए।

इसके अलावा प्रदेश में तेज़ी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। गोविन्द सिंह ने कहा कि कोरोना की आड़ में सरकार लूट कर रही हैं।WHO से जो पैसा मिल रहा है उसे लूटा जा रहा हैं। निजी हॉस्पिटल की आड़ में तू भी खाओ ओर मैं भी खाऊ वाला काम चल रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button