कमलनाथ जी कान में "ताला डालकर" सो रहे, ये "जंगलराज" नहीं तो क्या हैं? शिवराज सिंह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बार फिर कमलनाथ सरकार को अपने निशाने पर लिया हैं। दरअसल धार के मनावर में हुई मॉब लिचिंग की घटना को लेकर विपक्ष कमलनाथ सरकार पर हमलावर है, और किसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री ने कमलनाथ सरकार से कई सवाल किये हैं।
शिवराज सिंह ने प्रदेश में होने जा रहे आईफा के आयोजन को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा की सरकार इस आयोजन में व्यस्त हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब तो ये लगता है कि इस सरकार से मांग भी करें या न करें। यह तो कान में तेल डाल कर सो रहे हैं।
इसके अलावा शिवराज सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सीएम से जवाब मांगा हैं। साथ ही कहा कि प्रदेश में हो रही ऐसी घटनाएं रोकना सरकार की जवाबदारी हैं। इसलिए सरकार उठे और कार्यवाही करें।
गुरुवार को शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि तालिबानी तरीके से हत्याएं हो रही है और कमलनाथ सरकार सो रही हैं। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश को तालिबानी प्रदेश बना दिया हैं। पीट पीट कर लोगों की हत्याएँ की जा रही हैं। पत्थर से कुचल कुचल कर मारा जा रहा हैं।
शिवराज सिंह ने आगे सीएम से पूछा कि ‘आखिर कहां जा रहा है मध्य प्रदेश कमलनाथ जी? चारों तरफ तबाही है जंगलराज है। ऐसी घटनाओं पर चुप नहीं बैठा जा सकता। उन्होंने सीएम कमलनाथ से पूछा कि क्या पुलिस के हाथ बांध दिए गए हैं? पुलिस घटना के पहले कार्यवाही क्यों नहीं करती? अगर कही कार्यवाई करते हैं तो उनको प्रताडि़त किया जाता हैं। उनका तबादला किया जाता हैं। उनको सजाए दी जाती हैं। यह क्या हो रहा है मध्य प्रदेश में? चारों तरफ तबाही है जंगलराज हैं।




