फसल खरीदी न होने से तनाव झेल रहे किसान की हुई दुखद मृत्यु, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
.jpeg)
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:-मध्य प्रदेश में इन दिनों राजनीति चरम पर है. फसल खरीदी ना होने की वजह से तनाव झेल रहे किसान की मृत्यु हो गई, जिसका जिम्मेदार अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सरकार को ठहराया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि शिवराज सरकार सिर्फ झूठे दावे करती है पर जमीनी स्तर पर जो हो रहा है वह बेहद निंदनीय है. सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के बड़े-बड़े दावे किए पर किसानों को लगातार अपनी उपज बेचने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे ही मुश्किलों को झेलते हुए 4 दिन से भूखे प्यासे प्रेम सिंह की दुखद मृत्यु हो गई.
जानिए कमलनाथ ने ट्वीट में क्या कहा:–
शिवराज जी , आप समर्थन मूल्य पर गेहूँ ख़रीदी के भले बड़े-बड़े दावे करे , ख़ूब आँकड़े जारी करे लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है।
आज किसान भाइयों को अपनी उपज बेचने के लिये काफ़ी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1265169367161077760?s=19
उपार्जन केंद्रो पर कही बारदान की कमी है , कही तुलाई की व्यवस्था नहीं है , कई परिवहन नहीं होने से काम बंद पड़ा है ,किसानो को एसएमएस भेजकर बुलाया लिया जाता है।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1265169369472081925?s=19
चार-चार दिन भीषण गर्मी में किसान अपनी उपज बेचने के लिये भूखा प्यासा कई किलोमीटर लंबी लाइन में लगा हुआ है , उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।
आगर – मालवा में मलवासा के एक किसान प्रेम सिंह की इसी परेशानियो व अव्यवस्थाओं से दुखद मौत हो गयी।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1265169371665702912?s=19
इस किसान को 19 मई को उसकी उपज को लेकर झलारा उपार्जन केन्द्र पर बुलाया गया था।चार दिन इंतज़ार के बाद उसके उपार्जन केन्द्र को परिवर्तित कर उसे तनोड़िया बुलाया गया।25 मई को 6 दिन बाद जब उसका नंबर आया , तभी अपनी फ़सल बेचने को लेकर भीषण गर्मी में निरंतर भटक रहे ,
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1265169374421422080?s=19
तनाव झेल रहे किसान प्रेम सिंह की दुःखद मृत्यु हो गयी। ख़रीदी की अव्यवस्थाओं से हुए तनाव से इस किसान की जान चली गयी।
इसकी ज़िम्मेदार सरकार व उसकी नीतिया है।
ऐसे ही कई किसान निरंतर परेशानियो का सामना कर रहे है , अपनी उपज बेचने के लिये निरंतर भटक रहे है , तनाव झेल रहे है।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1265169382503661570?s=19
सरकार सिर्फ़ झूठे दावे में लगी हुई है , ज़मीनी धरातल पर स्थिति विपरीत है।
सरकार इस मृत किसान के परिवार की हरसंभव मदद करे व इस किसान की मौत के ज़िम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1265169446907379717?s=19




