सभी खबरें

हाथरस गैंगरेप:- केस फ़ास्ट ट्रैक में जा रहा है, योगी जी जो वहां के सीएम हैं, मैं जानता हूं कि उनके प्रदेश में गाड़ी कभी भी पलट जाती है: कैलाश विजयवर्गीय

हाथरस गैंगरेप:- केस फ़ास्ट ट्रैक में जा रहा है, योगी जी जो वहां के सीएम हैं, मैं जानता हूं कि उनके प्रदेश में गाड़ी कभी भी पलट जाती है: कैलाश विजयवर्गीय

हाथरस मामले पर कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गैंगरेप मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और केस फास्ट ट्रैक में जा रहा है, मुझे लगता है कि थोड़ा सब्र करना चाहिए वे सभी जेल जाएंगे। योगी जी जो वहां के सीएम हैं, मैं जानता हूं कि उनके प्रदेश में गाड़ी कभी भी पलट जाती है…. 

वहीं राहुल गांधी लगातार हाथरस मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार को खेलते हुए नजर आए अभी अभी उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये सब सिर्फ़ दलितों को दबाकर उन्हें समाज में उनका ‘स्थान’ दिखाने के लिए UP सरकार की शर्मनाक चाल है।

हमारी लड़ाई इसी घृणित सोच के ख़िलाफ़ है… 

 बता दें कि पीड़िता के मौत के बाद पुलिस वालों ने गीता की अंतिम विदाई परिवार वालों को नहीं करने दिया और रात के 2:00 बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया

 जिसके बाद लोगों के बीच जाकर फूट पड़ा है. यूपी पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.. 

 प्रियंका गांधी ने वीडियो जारी कर यूपी सरकार पर की सवालों की बौछार

 इस पूरे मामले पर प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा है और कहा कि 

मैं यूपी के मुख्यमंत्री जी से कुछ सवाल पूछना चाहती हूँ- 

परिजनों से जबरदस्ती छीन कर पीड़िता के शव को जलवा देने का आदेश किसने दिया?

पिछले 14 दिन से कहां सोए हुए थे आप? क्यों हरकत में नहीं आए?

और कब तक चलेगा ये सब? कैसे मुख्यमंत्री हैं आप? 

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1311260535443218432?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button