सभी खबरें

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में किया ऐसे बदलाव

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है | स्कूलों में बच्चों का सिलेबस पूरा कराया जा रहा है, वहीं विद्यार्थी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं | एमपी बोर्ड ने इस बार 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में सैद्धांतिक और प्रेक्टिकल के अंक विभाजन में बदलाव किया है। इसके तहत अब विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं में क्रमशः 80 और 70 नंबर के पेपर होंगे  शेष 20 और 30 नंबर के प्रेक्टिकल कराए जाएंगे।  इस साल दोनों परीक्षाओं में साढ़े 19 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।

10वीं के सभी विषय में 80 अंक का पेपर और 20 अंक का प्रोजेक्ट होंगे , वहीं जबकि करीब 2 लाख स्वाध्यायी विद्यार्थियों को 100 अंक का पेपर देना होगा। 12वीं में भी प्रोजेक्ट के अंक सिर्फ नियमित विद्यार्थी को ही दिए जाएंगे। 12वीं में विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए 70 अंक का पेपर और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा। यानि प्रैक्टिकल में बढ़े हुए 5 अंक का फायदा स्वाध्यायी विद्यार्थियों को भी मिलेगा। अभी तक 75 अंक का पेपर और 25 का प्रैक्टिकल होता था।
 
10वीं में नियमित विद्यार्थियों को इस प्रकार मिलेंगे अंक

  • गणित- 80 का थ्योरी ,15 अंक का प्रोजेक्ट, और नोटबुक 5 अंक
  • विज्ञान- 80 का थ्योरी और 20 अंक का प्रैक्टिकल
  • सामाजिक विज्ञान- 80 का थ्योरी, 15 अंक का प्रोजेक्ट और नोटबुक 5 अंक
  • हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत- 80 का थ्योरी, 15 अंक का प्रोजेक्ट, और नोटबुक 5 अंक

12वीं में वाणिज्य के नियमित विद्यार्थी देंगे प्रोजेक्ट वर्क

  • व्यावसायिक अध्ययन- 80 का थ्योरी और  20 अंक का प्रोजेक्ट
  • व्यावसायिक अर्थशास्त्र- 80 का थ्योरी और  20 अंक का प्रोजेक्ट
  • बुक कीपिंग व अकाउंटिंग – 80 अंक का थ्योरी और  20 अंक का प्रोजेक्ट

साढ़े 19 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा 

  • 10वीं बोर्ड परीक्षा में साढ़े 11 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे  
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा में  8 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे
  • दोनों कक्षाओं में  साढ़े 3 लाख स्वाध्यायी विद्यार्थियों होंगे 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button