UP के पूर्व CM पहुंचे इंदौर, कहा- आज देश को जरूरत है कि लोकतंत्र और संविधान बचे

इंदौर। मध्यप्रदेश में तमाम राजनैतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव में अपना चुनावी बिगुल बजाने के तयारी कर रही है। इसी बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंदौर में स्थानीय नेताओं के घर पहुंच कर चर्चा की। विधानसभा 2023 की तैयारियों को लेकर स्थानीय नेताओं से जानकारी ली। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश के बाद मध्यप्रदेश में उनका संगठन बड़ा है और यहां हम आने वाला विधानसभा चुनाव लडेंगे। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर महू स्थित उनकी जन्मस्थली जाएंगे। इंदौर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के घर महागठबंधन के नेताओं की बैठक में खुद के शामिल नहीं होने पर कहा ये सवाल बड़ा है, नाम क्या दे रहे हैं आप..? लेकिन मैं जनता हूं उत्तरप्रदेश की जनता भाजपा को हटाएगी। राहुल गांधी के खिलाफ पटना में केस दायर किए जाने पर कहा हम पर जो बीजेपी वाले कहते हैं उन पर केस कब दर्ज होगा। उन्होंने दलित और आदिवासियों पर तमाम दलों की राजनीति केंद्रित होने के सवाल पर कहा, सवाल दलित और आदिवासी का नहीं है, सवाल ये है कि संविधान बचेगा या नहीं बचेगा, लोकतंत्र में जो कानून वोट डालने का है वो रहेगा या नहीं रहेगा।

भाजपा झूठे सपने दिखा रही
जिस तरह निजीकरण हो रहा है, एक कानून ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सरकार बना दिया था। आज सरकार वो कानून बना रही है जिससे हर चीज प्राइवेट के हाथ में चली जाए, और अगर प्राइवेट के हाथ में चले जाएगी तो क्या होगा बाबा साहेब और मंडल कमीशन की सिफारिशों का, जो मूल भावना थी उससे कितना दूर हो गए। भाजपा झूठे सपने दिखा रही है। क्या आज बेरोजगारी पर बात नहीं होना चाहिए। मुझे मध्यप्रदेश का पता नहीं लेकिन उत्तरप्रदेश का गेंहू आईटीसी और अन्य प्राइवेट कंपनी ले गई। जब आटा लेने जाएंगे तो मुनाफा उनको होगा, आखिर किसान के साथ धोखाधड़ी हो रही है। यूपी का किसान जब प्राइवेट हाथों में बिक रहा है तो मैं जानता हूं।

 

Exit mobile version