सभी खबरें

मोदी जी के लॉकडाउन के नियम सिर्फ़ ग़रीबों के लिए, क्या दोषियों के खिलाफ होगी कार्यवाही?- कमलनाथ

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – आज कांग्रेस के रायसेन जिले के 200 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इन सभी ने भाजपा कार्यालय पहुंच कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस खास मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) भी मौजूद रहे।

बता दे कि लॉक डाउन के बीच बड़ी संख्या में लोग भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान नियमो का जमकर उल्लंघन हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग बिल्कुक दिखाई नहीं दी।

अब इसको लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इसको लेकर सीएम शिवराज का घेराव किया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं।

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा की – शिवराज जी कल कोरोना की समीक्षा के दौरान नियमो के पालन पर आप प्रदेशवासियो को सख़्त चेतावनी दे रहे थे। प्रदेश में आमजन के लिये इस लॉकडाउन में शादी समारोह हो या गमी हो संख्या तय है। सभी आमजन नियमो का पालन भी कर रहे है, नियमो के उल्लंघन पर उन पर तुरंत कार्यवाही भी हो रही है।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा की – आपके भाजपा कार्यालय में आज लॉकडाउन में आपकी व अन्य ज़िम्मेदार भाजपा नेताओ की उपस्थिति में एक भीड़भरा कार्यक्रम आयोजित होता है, नियमो का जमकर मखौल उड़ता है, सोशल डिस्टन्सिंग का ज़रा भी पालन नहीं होता है ?इसके पूर्व भी ऐसा कई बार हो चुका है।

जबकी तीसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि क्या मोदी जी के लॉकडाउन के नियम सिर्फ़ ग़रीबों, आमजन के लिये है, आपकी पार्टी के नेताओ पर यह नियम लागू नहीं होते है? क्या इसके दोषियों पर आमजन की तरह ही कार्यवाही होगी?

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button