सभी खबरें
Corona : पूर्व मुख्यमंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

झारखंड – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) को रांची के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती करवाया गया है,
बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वो और उनकी पत्नी दोनों होम आइसोलेशन हो गए थे। लेकिन सोमवार दोपहर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनका इलाज जारी हैं।
वहीं, मेदांता के सूत्रों ने बताया कि कोई खास बात नहीं हैं। सिर्फ सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो रही हैं। हमारी टीम उनकी हालत पर नज़र बनाई हुई हैं।

.jpeg)


