सभी खबरें
सौहार्द और भाईचारा से मनाये पाच दिवसीय रंग उत्सव पर्व, विश्राम गृह में शांति समिति की बैठक

सिहोरा:- रंगोत्सव का पांच दिवसीय पर्व हर्षोल्लास के साथ सौहार्द भाईचारा के साथ मनाएं यह आवाहन सोमवार को एसडीएम आशीष पांडे ने विश्राम गृह में हुई शांति समिति की बैठक में शामिल गणमान्य नागरिक शांति समिति पदाधिकारी सदस्यों से किया पूर्व पार्षद बिहारी पटेल राजेश पटेल गणेश दहिया शांति समिति पदाधिकारी आशीष सरदार राकेश पहारिया उपेंद्र पांडे मनीष खंपरिया की उपस्थिति में हुई बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल थे थाना प्रभारी सिहोरा गिरीश धुर्वे खितौला जे मसराम ने बताया इस वर्ष राज्य शासन ने रात्रि 10 बजे तक होलिका दहन कार्यक्रम पूरा कराए जाने के आदेश जारी किए हैं सभी होली का उत्सव समिति के पदाधिकारी निर्धारित समय से पूर्व होलिका दहन कार्यक्रम पूरा कराएं सीएमओ जय श्री चौहान ने बताया कि होली के दिन दोपहर 2:00 बजे से अतिरिक्त जल पूर्ति होगी ।




