Indore : एक क्वारंटाइन सेंटर से भागे 5 मरीज़ ,अभी तक कोई अता पता नहीं

प्रतीकात्मक तस्वीर
Indore News
एक तरफ पूरा स्वास्थय विभाग कोरोना महामारी से लड़ने में लगा है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ जाहिल इस चीज को समझने को तैयार नहीं है। ताज़ा मामला इंदौर का है। शहर के राजेंद्र नगर इलाके के एक होटल में बने क्वारंटाइन सेंटर से 5 मरीज भाग गए। जिसके बाद से पुरे इलाके में हडकंप जैसा माहौल है। इंदौर में अब तक 544 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वहीं अब तक 37 लोगों कि जान जा चुकी है।
मरीजों के भागने से हड़कंप
बताया जाता है कि 20 से अधिक लोगों को होटल में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। होटल के पिछले दरवाजे से कूदकर 5 मरीज भाग गए। वहीं, मरीजों के भागने से हड़कंप मच गया है. पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मरीजों की तलाश जारी है।
आपको बता दें कि इंदौर में अब तक 544 कोरोना पॉजिटिव केस हैं, जिनमें से अब तक 37 की मौत हो चुकी है। जबकि 39 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
.jpg)
.jpg)

.jpeg)
