Jabalpur : जबलपुर में कोरोना मरीजों पर दर्ज हुआ चौथा FIR, संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर हुआ इतना

Jabalpur News
मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज एक और शख्स पर FIR दर्ज हुआ। उसके खिलाफ आरोप है कि उसने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए नियमो का पालन नहीं किया था। इसे मिलकर जबलपुर में अब तक 4 लोगों पर इन नियमो को तोड़ने के लिए FIR दर्ज किया जा चुका है। इस FIR के बाद एक बात साफ़ तौर पर नज़र आती है कि पुलिस किसी भी गैर ज़िम्मेदार शख्स को माफ़ नहीं कर रही है। जबलपुर जिले के कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि जिले में अब तक 1 हजार से ज्यादा सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से 744 संदिग्धों की रिपोर्ट मिली. इनमें से 31 की रिपोर्ट पाॅजिटिव है।
इससे पहले इन मामलों में दर्ज हुआ FIR
इसके पहले जो तीन मरीजों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। उन पर ट्रैवल हिस्ट्री छुपाने और आइसोलेशन नोर्म्स (Isolation Norms) का पालन न करने पर कार्रवाई की गई है। जबकि बुधवार जो FIR कोरोना पाॅजिटिव मरीज पर की गई उसके द्वारा अपने परिवार में हुए कोरोनो पाॅजिटिव मरीज़ के म्कसुत के बाद अंत्येष्टि में भीड़ जुटाने के आरोप है। जिला प्रशासन द्वारा अंतेष्टि कार्यक्रम के लिए भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के मकसद से गाइडलाइन तैयार की गई है।
इसमें कोरोना संक्रमित मरीज़ो के अंतेष्टि में 5 तो वहीं सामान्य मृत्यु में 20 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया गया है. बावजूद इसके कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। कलेक्टर भरत यादव ने जबलपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े को देखते हुए फिर टोटल लाॅकडाउन लागू करने की ओर विचार व्यक्त किया है।



.jpeg)
