सभी खबरें

Big Breaking:- भाजपा के इस मंत्री को हुआ कोरोना, पार्टी कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप

Big Breaking:- भाजपा के इस मंत्री को हुआ कोरोना, पार्टी कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:-  शिवराज सिंह चौहान, सुहास भगत और दूसरे मंत्री विधायकों के बाद अब राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल (Ramkhelawan Patel)की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 

 मंत्री रामखेलावन पटेल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हड़कंप मच गया है.. इतना ही नहीं राज्य मंत्री के साथ-साथ उनके ड्राइवर की भ कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.. 

 राजधानी भोपाल में लगातार मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है.. इसी बीच आज राज्यमंत्री की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कल जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

 भोपाल में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है मध्य प्रदेश में आज भोपाल में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. अनलॉक-2 के 29वें दिन भोपाल में सबसे ज्यादा 246 कोरोना संक्रमित  पाए गए हैं. प्रदेश में मरीजों की संख्या 29463 हो चुकी है.. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button