सभी खबरें

"मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं" श्वेता तिवारी की बढ़ती मुश्किलें, FIR दर्ज़, 

“मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं” श्वेता तिवारी की बढ़ती मुश्किलें, FIR दर्ज़, 

 

 

भोपाल:- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 26 जनवरी के दिन विवादित बयान देने से श्वेता तिवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं.

भोपाल के श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन में श्वेता तिवारी के खिलाफ IPC की धारा 295(A) के तहत केस फाइल हुआ है. श्वेता पर ऐसा बयान देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है.

बताते चलें कि प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से एक्ट्रेस ने कहा था कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं. जिसके बाद लगातार विवाद बढ़ता गया मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह आपत्तिजनक है और कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं.

भोपाल में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के लॉन्च इवेंट में स्टारकास्ट के साथ श्वेता तिवारी पहुंची थी इस दौरान उन्होंने मजाक मजाक में विवादित बयान दे डाला था. श्वेता ने हंसते हुए कहा था- 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं'. देखते ही देखते श्वेता का ये बयान वायरल हो गया

 

 फिलहाल श्वेता तिवारी की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button