मध्य प्रदेश : पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष पर FIR दर्ज, आमदनी से अधिक करोड़ो रुपए खर्च करने का मामला

वर्ष 2008 में मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके दीपनारायण सिंह यादव पर आमदनी से अधिक खर्च करने के मामले को लेकर यूपी विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। झांसी पुलिस की विजिलेंस विंग में दीपनारायण सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।

खबर है कि मध्य प्रदेश में अगले साल जो विधानसभा चुनाव होने वाले है। उसमें दीपनारायण सिंह यादव अपने बेटे को उतारने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी के बीच उत्तर प्रदेश के झांसी में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस की सर्तकता अधिष्ठान के इंस्पेक्टर शंभू तिवारी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई । पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, दीपनारायण यादव के विरुद्ध विधायक रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत दर्ज की गई थी। जिसकी जांच-पड़ताल की रिपोर्ट में यह पाया गया था कि दीपनारायण यादव ने विधायक रहकर अवैध तरीके से आय से अधिक 37 करोड़ 32 लाख 55 हजार से अधिक रुपये खर्च किए हैं, जो कि उनकी वैध कमाई से लगभग 23 करोड़ 2 लाख 24 हजार 400 रुपये अधिक की बताई है।

वहीं, जांच अधिकारी के अनुसार, जांच में दीप नारायण को आरोपी ठहराते हुए भृष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 13 (1) बी और 13 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके मद्देनजर मामले में अब आगे की जांच-पड़ताल उत्तर प्रदेश विजिलेंस की कानपुर सेक्टर यूनिट द्वारा की जाएगी।

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुन्देलखंड की राजनीति में खासा प्रभाव रखने वाले दीपनारायण यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं।

Exit mobile version