सभी खबरें
भोपाल : कमलनाथ ने CM से पूछे 15 सवाल, क्या जवाब देंगे शिवराज?

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सरकार से 15 सवाल पूछे हैं।
इन 15 सवालों में उन्होंने कोरोना संक्रमण की रफ़्तार, कोरोना से हुई मौत के अलावा कोरोना को लेकर चलाए गए अभियान। साथ ही कोरोना से जुड़े कई सवाल पूछे हैं।
कमलनाथ ने सीएम शिवराज से ये 15 निम्नलिखित सवाल पूछे हैं-
- शिवराज सरकार स्पष्ट करें कि उन्होंने किस आधार पर सामान्य व अन्य बीमारियों और कोविड से हुई मृत्यु का अलग-अलग आंकलन किया है?
- प्रदेश में पिछले 3 माह में कुल कितने लोगों की मृत्यु हुई है?
- प्रदेश सरकार ने प्रदेश के समस्त सरकारी और निजी अस्पतालों से कोविड और नॉन कोविड से हुई मृत्यु के अलग-अलग आंकड़े लिए है क्या?
- मध्यप्रदेश में पिछले 3 माह में मृत्यु दर क्या रही और उसमें कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
- सरकार शमशान और कब्रिस्तानों में कोविड प्रोटोकॉल से हुए अंतिम संस्कारों के आंकड़े को कोविड मृत्यु के आंकड़े क्यों नही मान रही है?
- कोविड संक्रमित मृत व्यक्ति, जिसकी सूचना किसी भी स्तर पर सरकार और प्रशासन को नहीं मिली, उनके आंकड़ों को शामिल करने की कोई व्यवस्था की गयी है क्या?
- जिन लोगों की सामान्य मृत्यु बताई जा रही है, उसका आधार क्या है? क्या इसको लेकर उनके परिवार से कोई जानकारी ली गई या सम्पर्क किया गया है क्या?
- क्या सरकार के पास शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मृत्यु के अलग-अलग आंकड़े उपलब्ध है?
- ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण से लोगों की मौत हो रही है, इसके आंकलन की कोई व्यवस्था की गई है क्या?
- ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जागरूकता के अभाव में, इलाज व टेस्टिंग के अभाव में कोरोना को अन्य बीमारी समझ घर पर ही इलाज कर रहे हैं। इसमें से कई लोगों की रोज़ मृत्यु हो रही है। उन आंकड़ों को कोरोना से मृत्यु के आंकड़ों में शामिल किया गया है क्या?
- क्या सरकार ने ऐसा कोई अभियान चलाया है कि प्रदेश में जिन परिवारों में भी कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है, वह निकट के नगर निगम,नगर पालिका,पंचायतों व परिषद में इसकी जानकारी दर्ज करा सके?
- क्या प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों ने पिछले 3 माह में प्रत्येक मृत व्यक्ति के निकट संबंधी को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया है और इसकी संख्या व वास्तविक आँकड़ा क्या है?
- मुक्तिधामों से मृत्यु की इंट्री वाले रजिस्टर क्यों हटा लिये गये हैं?
- सरकार द्वारा जारी मृत्यु के आंकड़ों और कोविड प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार के आंकड़ों में जमीन आसमान सा अंतर क्यों है?
- पिछले 3 माह में सरकार ने प्रदेश में हुई मौतों को लेकर घर-घर, गांव-गांव या मोहल्ला स्तर पर कोई जानकारी एकत्रित की है या इसको लेकर कोई अभियान चलाया है क्या?

.jpg)


