MP में खाद संकट, किसानों से बोले पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, सरकार चाह कर भी डीएपी नहीं करवा सकती उपलब्ध….

भोपाल : बीते कई दिनों से मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत देखी जा रही है, खाद की कमी के कारण प्रदेश का किसान परेशान है। इसी बीच प्रदेश की पूर्व मंत्री और भाजपा के दिग्गज विधायक अजय विश्नोई का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने इस किल्लत को दूर करने के लिए प्रदेश के मुख्या शिवराज सिंह को एक पत्र लिखकर किसानों की समस्या के निराकरण की मांग की है।
दरअसल, खाद की कमी झेल रहे किसानों के लिए कम पड़ रही खाद और ट्रंसफार्मर खराब होने से फसलों से सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिसको लेकर पूर्व मंत्री और जबलपुर पाटन विधायक अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने बताया कि खाद दो तरह की होती है। एक होती है एनपीके और दूसरी होती है डीएपी। डीएपी में यूरिया और फास्फेट होता है, दूसरी होती है एनपीके जिसमें पोटाश भी मिली रहती है, पर चलन में आमतौर डीएपी खाद है जिसे किसान उपयोग करते आ रहे हैं। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। एनपीके का हाल ही में एक रैक जबलपुर आया है इतना जरूर है कि एनपीके डीएपी के मुकाबले मंहगी है।
उन्होंने कहा कि किसान डीएपी (DAP) की मांग कर रहे हैं, पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह नहीं है, इसलिए किसानों को अब समझना चाहिए कि सरकार चाह कर भी डीएपी उपलब्ध नहीं करवा सकती है। सरकार एनपीके (NPK) उपलब्ध करवा सकती है जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रयास भी कर रही है।
अजय विश्नोई यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि रोजाना ट्रांसफार्मर जल रहे है, जरूरत से ज्यादा जल रहे है और इसके बाद आसानी से नहीं मिल रहे है, जिसके चलते किसान परेशान हो रहा हैं, फसल खराब हो रही है।
बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब अजय विश्नोई ने इस तरफ से सीएम शिवराज को पत्र लिखा हो, इस से पहले भी कई बार वो अलग अलग समस्याओं को लेकर सीएम को पत्र लिख चुके है, लेकिन चुकी इस समय प्रदेश में खाद की भारी किल्लत देखी जा रही है इसलिए उसके द्वारा लिखा हुआ पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है।

.jpeg)
.jpeg)

