किसानों ने किया 8 दिसंबर को Bharat Bandh करने का ऐलान, फूंका जाएगा देशभर में PM Modi का पुतला

नई दिल्ली – बड़ी संख्या में किसान 9 दिनों से किसान कृषि बिल को वापस लेने की मांग करते हुए सिंधु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। यहां लगातार किसानों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा हैं। साथ ही विरोध प्रदर्शन भी बढ़ता जा रहा हैं।
वहीं, केंद्र सरकार की दो बार किसानों से चर्चा हो चुकी है, इसी कड़ी में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत कई केंद्रीय अधिकारियों के साथ किसान नेताओं ने बैठक की हैं। जिसमें कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया था कि किसानों की कई मांगों को सुना गया है, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं किया गया हैं।
इधर, अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने बताया कि इस आंदोलन को हमें आगे बढ़ाना होगा और केंद्र सरकार की ओर से किसी भी तरह का कोई संशोधन नहीं माना जाएगा।
जबकि, भारतीय किसान यूनियन के महासचिव एचएस लखोवाल ने कहा, कि सरकार से कृषि बिल को वापस लेने को लेकर सरकार से दो बार चर्चा हो चुकी है, इसके बावजूद अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला हैं। जिसे देखते हुए आज देशभर में पीएम मोदी के पुतले जलाए जाएंगे और 8 दिसंबर को भारत बंद करने का ऐलान किया हैं।
वहीं, अब इस आंदोलन को विपक्ष पार्टियों का समर्थन मिल रहा है, जिसे लेकर पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टी किसानों को भड़काने और गुमराह करने का प्रयास कर रहा हैं।




