सभी खबरें

फिर तेज़ होगा किसानों का आंदोलन, इस दिन देशभर में रोकी जाएगी रेल, तय किया ये कार्यक्रम

नई दिल्ली – कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग वजहों से अब तक कई किसानों की मौत हो चुकी हैं। कुछ ने खुदकुशी कर ली तो कुछ की मौत बीमारी या ठंड से हो गई। इसी बीच मंगलवार को सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान की मौत हो गई। मृतक का नाम हरिंदर और उम्र करीब 50 साल थी। 

वहीं, अब किसानों ने आंदोलन को और तेज़ करने की चेतावनी दी हैं। किसानों ने बुधवार को कहा कि 18 फरवरी को देशभर में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि इस दिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ट्रेनें रोकी जाएंगी। किसानों ने 12 फरवरी से राजस्थान में सभी टोल फ्री करने का ऐलान भी किया है।

किसानों ने तय किए कार्यक्रम

14 फरवरी : पुलवामा के शहीदों की याद में देशभर में कैंडल मार्च, मशाल जुलूस निकालेंगे।

16 फरवरी : किसान नेता सर छोटूराम की जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि देंगे।

मालूम हो कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के किसान 77 दिन से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button