अपनी मासूम बच्ची के साथ रेप होता देख चीख पड़े परिजन, धमकी देकर भाग निकला आरोपी

- बच्ची को अकेला देख आरोपी ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म
- मासूम की आवाज़ सुनकर पहुंचे परिजन आरोपी को करते देखा घिनौनी हरकत तो चीख पड़े परिजन
जबलपुर/प्रियंक केशरवानी:- प्रदेश में आए दिन रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है और आज मध्यप्रदेश के जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने दस साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया, बच्ची को अकेला देख करने लगा दुष्कर्म जैसे ही युवक को बलात्कार करते देखा तो परिजन चीख पड़े, जिसपर आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकला, मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
10 वर्षीय बालिका के साथ की घिनौनी हरकत
पुलिस के अनुसार तिलवारा क्षेत्र में रहने वाला सुरेश नामक बदमाश क्षेत्र में ही अपने परिचित के घर रात के वक्त किसी काम से पहुंचा, जहां पर देखा कि दस वर्षीय बालिका अकेली खेल रही है. सुरेश ने बालिका को अकेला पाकर उसके साथ रेप कर दिया, बच्ची की चीख सुनकर पड़ोस में बैठे परिजन दौड़कर पहुंच गए, सुरेश को बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करते देख चीख पड़े, शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए, जिन्हे देख सुरेश धमकी देते हुए भाग निकला, परिजनों ने मामले की जानकारी तिलवारा थाना पहुंचकर दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी सुरेश को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया और प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है।




