सभी खबरें

नहीं थम रहीं पूर्व मंत्री उमंग सिंघार की मुश्किलें, अब इस केस में हुई साइबर पुलिस की एंट्री, मिले कई सबूत

मध्यप्रदेश/भोपाल : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार (Umang Singhar) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। उनके बंगले पर महिला मित्र के सुसाइड केस में अब साइबर पुलिस (Cyber police) की एंट्री हो गई हैं।

पुलिस इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से उमंग सिंघार के खिलाफ सबूत जुटा रही हैं। पुलिस को सोनिया के मोबाइल फोन से वीडियो और ऑडियो के साथ कई सबूत मिले हैं। अब साइबर पुलिस की मदद से ये सबूत जुटाए जा रहे हैं। जबकि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं।

इसके अलावा इस मामले में पुलिस नये सिरे से सोनिया के बेटे आर्यन, उनकी मां, बंगले के कर्मचारियों और सिंघार के बयान दर्ज करेगी। दोबारा लिए गए बयानों को चार्जशीट में शामिल किया जाएगा। इसी बीच खबर ये भी है कि जांच पूरी होने और पर्याप्त सबूत होने पर ही उमंग सिंघार की गिरफ्तारी होगी। 

बता दे कि शाहपुरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। सिंघार पर FIR को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने उमंग पर डीपीओ की राय लेने के बाद FIR दर्ज की हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button