सभी खबरें

कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ,कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष, कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 26 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया है।

जबलपुर से भारती चनपुरिया की रिपोर्ट : – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के तृतीय वर्ग के शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष, महामंत्री अतुल मिश्रा(Atul Mishra) के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह(CM Shivraj Singh) के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी नेता अतुल मिश्रा ने कहा कि सीएम के नाम 26 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया है।इन में से प्रमुख रूप से जुलाई 2019 के डीए(DA) के भुगतान, 7वें केंद्रीय वेतन मान का एरियर्स की अंतिम किस्त दिए जाने की मांग भी शामिल है। इसी मौके पर कयूम खान, नरेंद्र जायसवाल, लक्ष्मण काछी, एसके प्रधान, अशोक साहू, केके डेहरिया, राजेश गुप्ता, भागचंद कोरी, जयप्रकाश तिवारी, सुनील पटेल, उमाचरण झारिया आदि मौजूद थे।

सरकार नहीं मानती है तो सरकार की नीतियों का किया जाएगा विरोध : –

मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने भी भोपाल(Bhopal) में हुई बैठक पर निर्णय लेते हुए बताया कि सरकारी की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। एसोसिएशन के राजेंद्र सिंह भदौरिया, जेपी पटेल ने कहा कि प्रदेश में 20 अगस्त को शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा जिस पर कर्मचारी विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग रखी जाएगी। उसके बाद भी सरकार नहीं मानती है तो आंदोलन भी होगा। बैठक में सुरेश द्विवेदी, रविंद्र सिंह कुशवाहा, डीआर जैन, एपी सिंह, वीपी सिंह राठौर, जीपी पाठक, सुरेश शर्मा, मुकेश खरे आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button