मध्यप्रदेश में अब घटेंगे बिजली के दाम, जानिए क्या है वजह
.jpeg)
मध्यप्रदेश में अब घटेंगे बिजली के दाम, जानिए क्या है वजह
- मध्यप्रदेश के इतिहास में यह सबसे सस्ती बिजली होगी।
- जल्द ही 450 मेगावाट वाले शाजापुर सौर पार्क के लिए रिवर्स बिडिंग 19 जुलाई को लगेगी।
- कुल 1500 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।
मध्यप्रदेश/भोपाल: मध्यप्रदेश को अभी तक बिजली के लिए कोयला और जल आधारित पावर प्लांट पर अधिक निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब मध्यप्रदेश को सोलर के रूप में तीसरा बड़ा विकल्प मिला है सोलर से मिलने वाली बिजली सस्ती होगी जिसका फायदा आने वाले समय में प्रदेश के लोगों को मिलेगा।
मध्यप्रदेश में रीवा के बाद अब आगर में प्रस्तावित 550 मेगावॉट सोलर परियोजना की 275-275 की दोनों यूनिट के लिए दो कंपनियों द्वारा 2.44 और 2.45 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराने का ऑफर दिया गया।
अभी रीवा में लगे सोलर पैनल से पैदा हो रही बिजली 2.97 रुपए प्रति यूनिट पड़ रही है।
इस परियोजना के लिए 12 कंपनियों में से दो कंपनियों का चयन किया गया जिसमें बीमपाव एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने 2.444 रुपए प्रति यूनिट और अवाडा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने 2.459 रुपए प्रति यूनिट का न्यूनतम ऑफर दिया था।




