सभी खबरें

Bhopal : प्रसूता को लिटाते ही टुटा सुल्तानिया का पलंग, महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

 

Bhopal, Gautam Kumar :- सुल्तानिया अस्पताल से एक घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसूता को लिटाते ही टूट गया पलंग। महिला नर्स के कमर में घुसा रॉड। महिला हमीदिया अस्पताल में भर्ती। गहरा है घाव।

भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल से घोर लापरवाही का एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। खबर है कि जब एक प्रसूता को डिलीवरी के बाद दुसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया तब पलंग पर लिटाते ही वह पलंग टूट गया। जिससे मरीज़ को तो चोट लगी ही साथ ही एक महिला कर्मचारी के कमर में पलंग का रॉड घुस गया जिससे उनके कमर में गहरा घाव हो गया है। महिला कर्मचारी को आनन-फानन हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
हादसा मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है। मंगलवार दोपहर 25 वर्षीय महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। जिसके बाद उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना था। उन्ही के साथ मौजूद महिला की सास साहिबन खातून ने बताया कि प्रसूता को जैसे ही पलंग पर लिटाया गया पलंग के साथ ही वह उसमे समा गई। वहां मौजूद गार्डों ने महिला कर्मचारी एवं प्रसूता को बाहर निकाला। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सुशीला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

ज़िम्मेदार लोग बोलते रहे झूठ
हादसे के बाद घबराये ज़िम्मेदार लोगों से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन लोगों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। उनलोगों ने गुमराह करते हुए बोला   कि तीनो कर्मचारी पलंग के ऊपर चढ़ गई थी इसलिए ऐसा हुआ। यहाँ तक की उनलोगों ने यह तक बोलै कि प्रसूता को स्ट्रेचर से उठाया ही नहीं गया था वह स्ट्रेचर पर ही थी। पर देखने वालों ने एक अलग ही कहानी बताई है।

ज़िम्मेदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई
पलंग टूटने की घटना की जांच कराने की बात सुल्तानिया अधीक्षक डॉ आईडी चौरसिया ने कही है। साथ हीं उन्होंने कहा है कि यह भी जांच करवाया जाएगा की महिला कर्मचारी पलंग पर चढ़ीं थीं या नहीं। पुरे मामल की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button