सभी खबरें

शिवराज जी आप 100 रुपए के बिल जला रहे थे क्या अब 80 खरब के बिल में परमाणु विस्फोट करेंगे?

सिंगरौली/गरिमा श्रीवास्तव:-मध्यप्रदेश(MP) के शिवराज सरकार(Shivraj Govt.) में बिजली विभाग द्वारा बड़ी लापरवाही सामने आई है. सिंगरौली(Singrauli) के बिजली विभाग ने एक उपभोक्ता को 80 खरब के बिल सौंप दिए… उपभोक्ता इतनी बड़े बिल को देखकर यह अनुमान भी नहीं लगा पा रहा है कि उसमें इतनी बिजली के बिल की खपत कैसे की…? 

 उपभोक्ता इस बात से परेशान है कि वह अब इस कोरोनावायरस महामारी के दौरान बिजली विभाग के चक्कर काटे और बिजली का बिल(Electricity bill) ठीक कराएं. हालांकि अभी तक बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई दलील सामने नहीं आई.

 जब कांग्रेस सरकार थी तो उस दौरान 100 यूनिट बिजली खपत अगर होती थी तो ₹100 बिजली का बिल आता था पर कांग्रेस सरकार के जाते ही यह गफलत देखने को मिली है…. ऐसे में अब लोग मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं…

 ऐसे में यह भी हो सकता है कि मीटर रीडिंग ना हो पाने की वजह से यह भारी गलती हुई… पर दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है कि इतनी बड़ी गलती होना भी कोई मामूली बात नहीं है. हालांकि अभी तक बिजली विभाग ने इस पर अपनी कोई दलील पेश नहीं की है 

 बिजली विभाग के इस बड़ी लापरवाही की वजह से विपक्षी दल शिवराज सिंह चौहान पर अब निशाना सामने में लग गए हैं.

 कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी  ने कहा कि शिवराज जी अपनी लँगड़ी सरकार को बचाने में इतने मशगूल है की ये भी भूल गए, यह राशि 2 एचपी मोटर के बिजली बिल की है,नाकि विधायक खरीदने की।शिवराज जी आप 100rs के बिल  जला रहे थे क्या अब 80 खरब के बिल में परमाणु विस्फोट करेंगे?

https://twitter.com/SiddharthCong/status/1269143440874278918?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button