ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP में चुनावी साल, हारी हुई सीटों पर छिड़ा वॉर: कांग्रेस और भाजपा ने दिग्गज नेताओं और पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी साल में हारी हुई सीटों पर वॉर छिड़ गया है। जिसके चलते कांग्रेस के दिग्गज नेता और भाजपा ने संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने मैदानी व्यूह रचना तैयार की है। हारी हुई सीटों पर मोर्चा और विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ पदाधिकारी भी मैदान में नजर आएंगे। हारी हुई सीटों पर महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, OBC अनुसूचित जाति जनजातियों, किसान मोर्चा को ज़्यादा काम करने की नसीहत दी गई है। मोर्चा संपर्क अभियान चलाकर सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी देने में जुट गए हैं। आगामी तीन माह में इन सीटों को लेकर काम होगा, संगठन के कार्यक्रम होंगे। वहीं कांग्रेस ने हारी हुई सीटों पर दिग्गजों को उतारा है। पीसीसी चीफ कमलनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तक हारी हुई सीटों का दौरा कर रहे हैं। दिग्विजय ने मंडल सेक्टर की बैठक मोर्चा प्रकोष्ठों पर फ़ोकस किया है। बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाकर कमलनाथ जनसभा और कार्यकर्ताओं को मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता BJP के गढ़ों में कार्यकर्ताओं को जोश भरने और जगाने का काम कर रहे हैं।

कमलनाथ ने तैयार की रणनीति, पूर्व मंत्री सचिन यादव ने कही ये बात
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने खुद बैठकर हारी हुई सीटों की रणनीति तैयार की है। कांग्रेस के नए प्लान को लेकर पूर्व मंत्री सचिन यादव (Sachin Yadav) ने कहा कि रणनीति के तहत उन सीटों पर हमारा ज़्यादा फ़ोकस है। जहां पर लगातार हम लोग दो चार बार से नहीं जीत पाये है, वहां की क्या कुछ कमी है, संगठन की क्या स्थिति है, यही स्थिति का एनालिसिस कमलनाथ लंबे समय से कर रहे हैं। बूथ मैनेजमेंट सेक्टर मंडल और संगठन की इकाई है जो कड़ियां है, फिलहाल हमारा सबसे मेन फोकस संगठन है। विशेष रूप से जहां पर हमारी स्थिति कमज़ोर है। इस रणनीति के तहत कमज़ोर सीटों के तहत हम फ़ोकस कर रहे हैं।

दिग्विजय जहां जाएंगे बीजेपी को होगा फायदा-बीजेपी
कांग्रेस की नई रणनीति और हारी हुई सीटों पर फ़ोकस को लेकर BJP मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर (Lokendra Parashar) ने कहा कि दिग्विजय सिंह जहां जाएंगे बीजेपी को फायदा होगा। ज़ाहिर सी बात है ऐसी सीटों पर BJP फोकस कर रही है, लेकिन फोकस करने का तरीका कांग्रेस से BJP का काफी अलग है। भारतीय जनता पार्टी ने हर कार्यकर्ता को कौन किस काम का कार्यकर्ता है उसको लगाया है, लेकिन कांग्रेस ने किसको लगाया है, जिनको मिस्टर बंटाधार के रूप में महिमामंडित किया गया। जिन्होंने स्वयं वीडियो जारी करके कहा मैं जहां जाता हूं वहां कांग्रेस के वोट कट जाते हैं। सिर्फ बुंदेलखंड क्यों हमारी कामना और अच्छा है वो 230 सीटों तक जाए, जो कमलनाथ भावी अवश्यंभावी निष्प्रभावी सपना है वो पूरा हो ही जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button