सभी खबरें

ELECTION RESULTS 2019 UPDATE LIVE: हरियाणा-महाराष्ट्र के अलावा उपचुनाव में भी घट रहीं भाजपा की सीटें

हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के परिणामों के साथ-साथ देश के 17 राज्यों की 52 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों पर सभी की निगाहें जमी हुईं हैं | जिनमें 50 विधानसभा और 2 लोकसभा सीट शामिल हैं | उत्तर प्रदेश में11 विधानसभा सीटें हैं, तो बिहार में 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट के साथ-साथ मध्य प्रदेश की एक और राजस्थान की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं | 

गुजरात में भाजपा को झटका लगता हुआ नजर आ रहा है | बायड और थराड विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार मिली है | 

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: मंडावा सीट पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत

 यूपी विधानसभा उपचुनाव: लखनऊ कैंट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी की  जीत 

राजस्थान उपचुनाव: खींवसर विधानसभा सीट से कांग्रेस को 4540 वोटों से मिली हार 

राजस्थान उपचुनावों में कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि दूसरी सीट पर पीछे चल रही है | मंडावा में कांग्रेस लगभग 24 हजार वोटों से आगे है |  जबकि नागौर में कांग्रेस लगभग 8 हजार वोटों से पीछे है | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button