सभी खबरें
Election Results Live : कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना, 130 पुलिस पर्यवेक्षक, 10 विशेष पर्यवेक्षकों को लगाया गया

पोलिटिकल डेस्क : आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, सहित 5 राज्यों के चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा के साथ मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बताया जा रहा है कि ईवीएम की निगरानी के लिए 130 पुलिस पर्यवेक्षक, 10 विशेष पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। ईवीएम को चौबीसों घंटे सीसीटीवी की निगरानी में थ्री लेयर सुरक्षा में रखा गया है। हर एक ईवीएम का नंबर सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा किया गया है।




