सभी खबरें

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान, "बागियों से वसूला जाए चुनाव का पैसा"

मध्यप्रदेश/अशोकनगर – कांग्रेस (Congress) से बगावत करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और उनके समर्थक मार्च माह में भाजपा (BJP) में शामिल हो गए थे, जिसके कारण प्रदेश से कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) गिर गई थी। जिसके बाद से कांग्रेस के निशाने पर वो बने हुए हैं। कांग्रेस के विधायक, पूर्व मंत्री, नेता सभी सिंधिया और उनके समर्थकों का जमकर घेराव कर रहे हैं।

इसी बीच गुरुवार को प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं दिग्गज विधायक पीसी शर्मा (Former Minister PC Sharma) अशोकनगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उपचुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया (Media) से बात की। मीडिया से बात करते हुए उनके निशाने पर मुख्यमंत्री शिवराज (CM Shivraj) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) रहे। 

पीसी शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ने वोटों से बनी कांग्रेस की सरकार को नोटों से गिरा दिया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में यह चुनाव बीजेपी (BJP) के द्वारा जनता पर थोपा गया हैं। जिन लोगों ने इस्तीफा (Resignation) दिया था वही लोग दोबारा चुनाव में हैं। इसलिए उनकी पार्टी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है कि चुनाव का खर्च उन्हीं लोगों से वसूला जाए जो इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ रहे।

इसके अलावा पीसी शर्मा (PC Sharma) ने बताया कि कांग्रेस इस बार बिकाऊ नहीं टिकाऊ के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button