कांग्रेस की 4 तो भाजपा की इन 3 सीटों पर फंसे पेंच, 50 से ज़्यादा उम्मीदवारों ने मांगा टिकट
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (By Election) की तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस (Congress) ने 11 सितंबर को अपनी पहली सूची में 15 सीटों के लिए उम्मीदवार (Candidates) घोषित किए थे। जबकि इसके कुछ दिनों बाद कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। जिसमें 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। यानी कांग्रेस ने 28 सीटों में से कुल 24 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
वहीं, दूसरी तरफ भाजपा (BJP) ने अबतक अपने पत्ते नही खोले हैं।भाजपा ने अब तक एक भी सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की हैं। हालांकि, कहा यहीं जा रहा है कि कांग्रेस से भाजपा में आए 25 लोगों को उम्मीदवार बनाया जाएगा।
लेकिन भाजपा और कांग्रेस के लिए बची हुई सीटों पर उम्मीदवार तय करने में मुश्किलें हो रही हैं। बता दे कि कांग्रेस के अब भी चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय नही हो पाए और मंथन जारी हैं। इन चार सीटों में मुरैना (Murena), मेहगांव (Mehgaon), मलहरा (Malhra) और ब्यावरा (Biaora) विधानसभा की सीट शामिल हैं।
जबकि, भाजपा में तीन सीटों पर टिकट के लिए बेहद खींचतान हैं। जो तीन सीटें विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं, उन पर असमंजस हैं। आगर सीट पर भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल थे। जौरा और ब्यावरा सीट पर कांग्रेस विधायक थे, जिनके निधन के बाद अब उपचुनाव हो रहे हैं। इन तीनों सीटों पर भाजपा के लिए वापसी का मौका हैं। जबकि कांग्रेस के सामने इन तीन सीटों पर बड़ी चुनौती हैं।
इधर, कांग्रेस की और से 4 सीटों पर घमासान जारी हैं। इन सीटों के लिए 50 से ज्यादा दावेदारों ने टिकट मांगा हैं। कांग्रेस को जिताऊ चेहरा तलाशने में मुश्किल आ रही हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती हैं।
गौरतलब है कि इतिहास में यह पहला मौका है जब एमपी की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने जा रहे हैं।