चुनाव आयोग हुआ सख्त, शिवराज सरकार के इस आदेश को किया निरस्त

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होंने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश की शिवराज सरकार ने ताबड़तोड़ तबादलें किए। लगभग सभी विभागों के अधिकारियों को यहां से वहां किया गया। इसी सिलसिले में राज्य सरकार ने 8 अक्टूबर काे 12 ज्वाइंट और डिप्टी कलेक्टर के तबादलें किए थे। जिसकी सूची सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को जारी की थी।
लेकिन इसी बीच चुनाव आयोग सख्त हो गया, और इस आदेश को निरस्त करते हुए 10 अधिकारियों के तबादलें रोके। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि अब आयोग की अनुमति के बिना कोई तबादले चुनाव वाले क्षेत्रों में नहीं किये जा सकेंगे।
मालूम हो कि आयाेग ने यह फैसला कांग्रेस नेताओं की शिकायत के बाद लिया हैं।
वहीं धार जिले में पदस्थ नेहा साहू को सामान्य प्रशासन विभाग में पूल में पदस्थ किया गया हैं। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर भारत भूषण गंगेले को छतरपुर से जीएडी पूल में अवर सचिव बनाया गया हैं।







