सभी खबरें

इंदौर :- निर्भया गैंगरेप मामले में आरोपियों की सजा बार-बार टलने से निर्भया की मां हताश, जानिए इंदौर में क्या कहा

इंदौर / गरिमा श्रीवास्तव :- आज 26 जनवरी को निर्भया के सम्मान हेतु निर्भया के माता पिता को इंदौर में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

इसी बीच बातचीत के दौरान निर्भया की माँ की आँखें  नम हो गई। आशा देवी ने कहा कि आरोपियों के फांसी की तारीख दिन – ब – दिन टल रही है। पिछली बार फांसी की तारीख मिली पर उसे टाल दिया गया।
अभी 1 फरवरी को फिर से तारीख तय की गई है। निर्भया सामूहिक ज्यादती मामले में आरोपियों की सजा बार-बार टलने से निर्भया की मां हताश हैं।

इंदौर पहुंची निर्भया की माँ ने कहा कि 1 फरवरी को हर हाल में दोषियों को फाँसी की सजा दी जानी चाहिए। मानव अधिकार के लोगों को दोषी बताते हुए कहा कि ये मानव अधिकार वाले कभी भी मुझसे मिलने नहीं आए ये सिर्फ आरोपियों से मिलने हेतु आते हैं और उन्हें बचने के लिए हर प्रयास करते हैं।

आशा देवी की आंखें नम थीं उन्होंने कहा कि निर्भया पर ज्यादती को लेकर कितने साल बीत गए पर सिर्फ तारीख पर तारीख आ रही है। पर अब फांसी हर हाल में होनी चाहिए।

निर्भया की माँ ने कहा कि मैं तब तक लड़ती रहूंगी जब तक मेरे हलक में साँस है। मैं निर्भया और साथ ही साथ देश की हर बेटी को न्याय दिलाने के लिए जी – जान लगा दूंगी जो वहशी दरिंदों का शिकार हुई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button