सभी खबरें

लॉक डाउन के बीच खनिज विभाग का बड़ा फैसला, दिया ये निर्देश

मध्यप्रदेश/भोपाल : रेत, गिट्टी सहित और भी मुख्य और गौण खनिज खदानों के ठेकेदार शुक्रवार से उत्खनन और परिवहन शुरू कर सकते हैं। लॉकडाउन में ETP (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास) ही पास का काम करेगा। इस संबंध में खनिज विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे रुके हुए निजी और सरकारी निर्माण कार्य फिर से गति पकड़ सकेंगे।

प्रदेश में निर्माण कार्य 22 मार्च से रुके हैं। कोविट -19 संक्रमण से निपटने के लिए भारत सरकार ने 24 मार्च से देशभर में लॉकडाउन किया हैं। 1 महीने से खदानों में कामकाज ठप पड़ा हैं। श्रमिक अपने घर-गांव जा चुके हैं। श्रमिकों के आर्थिक नुकसान को देखते हुए विभाग ने सभी कलेक्टरों से कोरोना वायरस के नियमों का पालन करते हुए उत्खनन व परिवहन शुरू करने का आदेश जारी किया हैं।

खनिज का परिवहन ETP (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास) के माध्यम से होगा

विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने कहा कि खनिज का परिवह ETP (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास) के माध्यम से होगा, जो खदान संचालक ऑनलाइन जनरेट करेंगे। लॉकडाउन में परिवहन पास का काम करेगा। विभाग ने साफ कहा है कि वर्तमान में और कोई व्यवस्था नहीं बनाई जा सकती हैं। ETP(इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास) को ही पास माना जाए और पुलिसकर्मी ऐसे वाहनों को न रोकें।

ये काम होगा ज़रूरी 

  • वाहन में ड्राइवर-क्लीनर के अलावा तीसरा व्यक्ति नहीं रहे। 
  • ड्राइवर-क्लीनर को भी मास्क लगाना होगा और सैनिटाइजर रखना होगा।उन्हें खनिज लोड और अनलोड करते हुए शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button