सभी खबरें

सरकार के तानाशाह नीतियों की वजह से प्रदर्शन से लौट एक चयनित शिक्षक ने दी जान। 

भोपाल:- राजधानी भोपाल में कल चयनित शिक्षकों ने अपना हक़ पाने के लिए बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे इस प्रदर्शन के दौरान करीब शाम 5 बजे कई चयनित शिक्षकों के साथ पुलिस ने झूमा-झपटी की साथ ही कुछ लोगों पर लाठीचार्ज भी किया और रात होते तक बहुत से शिक्षकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया। हलाकि चयनित शिक्षकों का यह प्रदर्शन शांति पूर्वक रहा। 

वहीँ महिला चयनित शिक्षक राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रक्षाबंधन के पहले राखी बांधने आई थी और उनसे उपहार स्वरुप नियुक्ति चाहती थी.पर न तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदर्शन स्थल पहुंचे न ही उनके द्वारा कोई सन्देश चयनित शिक्षकों तक पहुँचाया गया.वहीँ आज एक चयनित शिक्षक प्रदर्शन करने के बाद अपने घर वापस लौटा था उसने  नियुक्ति न मिलने पर अपनी जान देदी। साथ ही कोविड महामारी के दौरान लगभग 70 से ज्यादा चयनित शिक्षक काल के गाल में समा गए। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button