सभी खबरें

सिंगरौली : शक के चलते झोलाछाप डॉक्टर पति ने सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट

सिंगरौली:- मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां शक के चलते एक पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिल दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. महिला ने पुलिस से पति को कठोर दंड न देने की गुजारिश की है. उसको डर है कि इससे उसका परिवार बिखर जाएगा, पति की इस क्रूरता को देख कर पुलिस भी हैरान रह गई है। 

 मामला माडा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी का है. ASP अनिल सोनकर ने बताया कि, 24 अगस्त को पीड़ित महिला थाने आई. उसकी उम्र करीब 45 साल की है. उसका पति हमेशा उस पर शक करता था. इसी शक के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया. महिला की हालत फिलहाल ठीक है. जानकारी के मुताबिक, महिला का पति इलाके का झोलाछाप डॉक्टर है. और फर्जी डिग्रीया बनवा कर इलाके में क्लिनिक खोलकर लोगों का इलाज़ करता था। 

साथ ही महिला ने शिकायत करने के बाद पुलिस से कहा कि पति को कठोर सजा मत देना, केवल डांट कर छोड़ देना. ASP अनिल सोनकर ने बताया कि महिला की गुजारिश है कि पति को माफी मिल जाए. पत्नी के साथ उसके बच्चे, बहू, बेटियां सभी उसे छोड़ने का कह रहे हैं. परिवार का कहना है कि इससे समाज में बदनाम हो जाएंगे और उनकी हालत खराब हो जाएगी. मामला ज्यादा तूल पकड़ा तो परिवार बिखर जाएगा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 322, 324, 506-B, 498-A के तहत केस दर्ज किया है. मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button